Ramgarh : अरगड्डा में भाजपा एससी मोर्चा महामंत्री सूरज की अगुवाई में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत का मना जश्न…

Ramgarh : रामगढ़ जिले के अरगड्डा में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अरगड्डा भाजपा एससी मोर्चा रामगढ़ जिला महामंत्री सूरज कुमार पासवान उर्फ सिक्की के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं व लोगों ने जीत का जश्न मनाया.

Ramgarh : 27 सालो के बाद बनेगी बीजे की सरकार

अवसर पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिल्ली में भाजपा की सरकार 27 सालो के बाद बनने की एक दूसरे को बधाई दी. साथ ही इस जीत को सक्रिय पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस का मिले जन समर्थन होना बताया. अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा रामगढ़ जिला महामंत्री सूरज कुमार पासवान उर्फ सिक्की ने सभी को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी है.

इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और खुशी का इजहार किया गया. अवसर पर देवनारायण शर्मा, आदित्य सोनी, दिलीप केशरी, अनिकेत कुमार सोनी, मोहन, रिक्की पटवा, गोलू, महिला मोर्चा की हेमा देवी, छगन देवी, शीतला देवी, सुमन कुमारी, समेत कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे।

रविकांत की रिपोर्ट–

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...