IND vs ENG: दूसरे वनडे में भारत को इंग्लैंड ने 305 रनों का दिया टारगेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा वनडे कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने 5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं।

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत ने चार विकेट से हराया

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया। इसमें भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर इस सीरिज में 1-0 की बढ़त बनाई। तीन मौचों की सीरिज के पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने 47.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे भारत ने 38.4 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

IND vs ENG: दोनों टीम की प्लेइंग-11

दूसरे वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी शामिल हैं, जबकि इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, मार्क वुड, आदिल राशिद, साकिब महमूद शामिल है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...