IND vs ENG: पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया, जानिए की प्वाइंट्स

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज नागपुर के वीसीए स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया। इसमें भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर इस सीरिज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रनो का योगदान दिया।

IND vs ENG: इंग्लैंड ने 249 रनों का दिया लक्ष्य

तीन मौचों की सीरिज के पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन ओपनर बैट्समैन के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम को एक के बाद झटका लगता चला गया। इस बीच कप्तान जोस बटलर और जैकब बेथेल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही टीम पूरी तरह ढह गई। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान जोस बटलर ने 52 रन बनाए। उनके अलावा जैकब बेथेल ने 51 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने 47.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया।

IND vs ENG: भारत ने चार विकेट से हराया

भारत ने इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38.4 ओवरों में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा शुभमन गिल ने 87 रन बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 59 और अक्षर पटेल ने 52 रनों का योगदान दिया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। भारत के बल्लेबाज इस मैच को ऐसे खेल रहे थे, जैसे कि टी20 मैच हो।

IND vs ENG: दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी रहे, जबकि इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद शामिल रहे।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...