IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया, सीरीज पर भी कब्जा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा वनडे आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया है। इसमें भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 2-0 से बढ़त बनाकर इस सीरीज पर अपना कब्जा भी जमा लिया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 90 गेंदों में 119 रन बनाए।

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

इसके अलावा ओपनर शुभमन गिल ने भी 60 रनों का योगदान दिया, जबकि श्रेयस अय्यर ने 44 और अक्षर पटेल ने 41 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 304 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया है। इससे भारत ने 33 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IND vs ENG: पहला वनडे में भी भारत ने जीता

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला गया। इसमें भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। तीन मौचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने 47.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे भारत ने 38.4 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

IND vs ENG: दोनों टीम की प्लेइंग-11

दूसरे वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी शामिल हैं, जबकि इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, मार्क वुड, आदिल राशिद, साकिब महमूद शामिल है।

Saffrn

Trending News

Dhanbad मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा...

Dhanbad: धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।...

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे...

मोतिहारी : महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन कल यानी चार अप्रैल को होना है। कार्यक्रम मोतिहारी के बापू सभागार...

Amba Prasad का पुलिस पर बड़ा आरोप,विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज...

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव...

शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत...

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कानून को...

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात कराने का आरोप,...

जहानाबाद : जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img