Chatra: मुकेश सोनी गोलीकांड का खुलासा, पेशेवर अपराधियों ने पुरानी रंजिश में मारी थी गोली

Chatra: शहर के बाजार टांड़ इलाके में हुए मुकेश सोनी गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पेशेवर अपराधी प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार को धर दबोचा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त देशी मेड पिस्टल व टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल समेत मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। हालांकि घटना में शामिल दो अन्य अपराधी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस निरंतर छापेमारी अभियान चला रही है।

Chatra: गोलीकांड का खुलासा

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी विकास पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी की शाम मुकेश सोनी के घर के पास मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस फायरिंग की घटना में मुकेश सोनी को गोली लगी थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था।

Chatra: मुकेश की मां ने दिया था आवेदन

चतरा एसपी (Chatra SP) ने बताया कि इस मामले में घायल मुकेश सोनी की मां के लिखित आवेदन पर सदर थाना में चार नामजद एवं दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई थी। इसके बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन कर कांड के उद्भेदन एवं इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया था।

स्पेशल टीम ने ही गुप्त सूचना के आधार पर शहर के दीभा मोहल्ला इलाके से घटना के मुख्य अभियुक्त प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काला रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल एवं देशी मेड पिस्टल के अलावा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मुकेश का पुराना आपराधिक इतिहास है।

Chatra: पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी

गौरतलब है कि गोलीकांड में घायल मुकेश सोनी का भी पुराना आपराधिक इतिहास है। कुछ दिन पूर्व ही वह भी सदर थाने के एक मामले में बेल पर जेल से बाहर निकला था। जेल से निकलने के बाद उसने प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार व उसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों पर फायरिंग की थी। इसी को लेकर पुरानी रंजिश और इलाके में वर्चस्व को लेकर प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार और उसके साथियों ने मुकेश सोनी के घर के बाहर फायरिंग की थी।

Chatra: मामले में प्रिंस यादव गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रिंस यादव के विरुद्ध सदर थाने में आधा दर्जन आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है और इन सभी मामलों में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उसके धर–पकड़ को लेकर सभी संभावित ठिकानों पर स्पेशल टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, एसआई राहुल सिंह व मनीष कुमार समेत सदर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...