समस्तीपुर सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के तीन ठिकानों पर निगरानी का छापा

पटना : आलमगंज थाना अंतर्गत बिस्कोमान कॉलोनी के पाटली ग्राम में विशेष निगरानी ब्यूरो समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के ठिकानों पर आज छापामारी कर रही है. गौरतलब है कि समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने 16 दिसंबर को ही आय से अधिक 1.62 करोड़ संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था और केस दर्ज करने की ठीक अगले दिन शुक्रवार को उनके तीन ठिकानों पर सर्च अभियान चला रही है.

विशेष निगरानी ब्यूरों यानी SVU समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के समस्तीपुर स्थित कार्यालय और आवास के साथ ही उनके मुजफ्फरपुर और पटना स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. समस्तीपुर के मगरदही स्थित तुलसी कुंज शंकर सदन में छापेमारी में कई अधिकारी मौजूद है. मिली जानकारी के अनुसार इस छापमारी में बड़ी संख्या में नगदी, जेवरात बरामद हुए है.

बता दें कि इससे पहले विशेष निगरानी ने मनी रंजन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी करते हुए विशेष कोर्ट से अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह छापा मारा गया है. सुबह होने के साथ ही निगरानी की अलग-अलग टीमों ने सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. इस दौरान सब रजिस्‍ट्रार के अलग-अलग ठिकानों पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिल सका. निगरानी से जुड़े सूत्रों की मानें तो प्राथमिक जांच में अवैध कमाई का आरोप सही पाए जाने के बाद ही यह कार्रवाई शुरू की गई है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...