भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, निगरानी का एक्शन, कार्यपालक अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज

पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए शहरी विकास एवं आवास विभाग के एक कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। विशेष निगरानी इकाई ने शहरी विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) राजीव कुमार के खिलाफ कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया है।

राजीव कुमार ने करीब एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जुटाई है – निगरानी विभाग

आपको बता दें कि यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (2018 संशोधित) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत दर्ज किया गया है। निगरानी विभाग के अनुसार, राजीव कुमार वर्तमान में बिहार सरकार के अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट की Procurement एवं Quality Control शाखा में पदस्थापित हैं। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने सेवा काल के दौरान पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसी का दावा है कि राजीव कुमार ने करीब एक करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति जुटाई है, जो उनके ज्ञात वैध आय स्रोतों से काफी अधिक है।

Patna Raid 1 22Scope News

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना ने तलाशी वारंट जारी किया

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना ने तलाशी वारंट जारी किया। इसी के आधार पर आज सुबह से पटना में राजीव कुमार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। निगरानी टीम अलग-अलग लोकेशनों पर पहुंचकर बैंक खातों, निवेश, संपत्ति के कागजात और अन्य अहम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जिन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें रामनगरी रोड स्थित सुमित चंद्रम ग्रिहम अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर-B-202, दानापुर के खगौल रोड स्थित लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 807 और पंत भवन स्थित कार्यालय शामिल है।

Patna Raid 2 1 22Scope News

छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और संदिग्ध निवेश से जुड़े कागजात मिलने की संभावना है

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और संदिग्ध निवेश से जुड़े कागजात मिलने की संभावना है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अवैध संपत्ति किन-किन माध्यमों से अर्जित की गई और इस मामले में किन लोगों की संलिप्तता है। आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Patna Raid 3 22Scope News

Patna Raid 4 22Scope News

यह भी पढ़े : DDC बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम छापेमारी

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...