Commercial Advertisment

Ranchi: राष्ट्रपति मुर्मू के रांची दौरे के दौरान रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर 14 फरवरी को रांची आ रही हैं। वह 15 फरवरी को वापस दिल्ली लौट जाएंगी। इस दौरान वह बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उनके रांची आगमन पर तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।

Ranchi: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति के दौरा के दौरान पूरी व्यवस्था चाक चौबंद रखें। जहां जरूरी हो, विभाग एक दूसरे से समन्वय बना कर तैयारियों को पुख्ता करें। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने आबाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया। वहीं एयरपोर्ट के निदेशक को हवाईअड्डे पर वीआईपी लाउंज को व्यवस्थित रखने को कहा।

Ranchi: तैयारियों का लिया जायजा

इस दौरान राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान स्वागत के लिए बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, कारकेड, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और आवासन की व्यवस्था, विद्युत और ध्वनि विस्तारक की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और आवासन स्थल पर मेडिकल व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, आवागमन मार्ग को दुरुस्त करना सहित कई अन्य जरूरी व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...