Hazaribagh : कई दिनों से फरार पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार, पत्नी को जलाकर…

Hazaribagh : हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार शाम राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगा था। मामले में एसडीओ कई दिनों से फरार चल रहा था। 44 दिनों के बाद पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई थानों की पुलिस ने बोला धावा और… 

Hazaribagh : कई दिनों से फरार थे एसडीओ
Hazaribagh : कई दिनों से फरार थे एसडीओ

लोहसिंघना थाना की टीम ने रांची से एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हजारीबाग लाने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कि पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ कई दिनों से फरार चल रहे थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : ठंड का कहर जारी, इस दिन तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार… 

Hazaribagh : एसडीओ आवास में जलकर हो गई थी मौत

जानकारी के लिए बता दें कि 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में अहले सुबह एसडीओ की पत्नी अनीता देवी गंभीर रूप से आग में झुलस गई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व एसडीओ समेत उनके परिजनों लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

Hazaribagh : मृतिका की फाइल फोटो
Hazaribagh : मृतिका की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : मौत की घाटी नाम से मशहूर दनुआ घाटी में भयंकर सड़क हादसा, ट्रक और कंटेनर में… 

घटना के बाद एसडीओ और उसका परिवार मौके से फरारा चल रहा था। दो दिन पहले ही पुलिस ने एसडीओ के पिता को गिरफ्तार किया था। कल शाम राजधानी रांची से पूर्व एसडीओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व एसडीओ पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया गया था। इसी बात को लेकर दोनो पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है।

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...