मानवता शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मोटरसाइकिल पर रखकर घर पहुंचाया शव

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले से मानवता को शर्मसार करती हुई एक खबर सामने आई है। जी हां, बिहारवासियों से बिहार सरकार तमाम दावे करती है लेकिन यहां सभी दावे खोखले दिखाई दे रहा है। आपने सुना होगा कि अस्पताल से शव को घर ले जाने के लिए निजी वाहन या एंबुलेंस के द्वारा ले जाया जाता है। एक परिवार ऐसा है जिसके पास शव ले जाने के लिए ना तो अपनी कोई निजी वाहन है और ना ही वाहन के नाम पर वह कोई एंबुलेंस भाड़ा कर सकता है।

परिजनों द्वारा जब चनपटिया रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद हुई मौत पर कर्मियों से शव ले जाने के एंबुलेंस मांगा जा रहा है। अस्पताल द्वारा बताया जा रहा है कि शव ले जाने के लिए यहां कोइ एंबुलेंस नहीं है। फिर उसके बाद उसी गांव के एक समाजसेवी कमलेश ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल पर शव को अस्पताल से लेकर 12 किलोमीटर दूरी तय करके उनके घर शव पहुंचाते है। खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र के नरकटियागंज व बेतिया मुख्य मार्ग की है।

यह भी देखें :

बताते चलें कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पैदल जा रहे एक बुजुर्ग की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पहुंची 112 पुलिस बुजुर्ग को इलाज के लिए चनपटिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराती है। जहां डॉक्टर उस बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेमरी पंचायत के निवासी अध्याराम के रूप में की गई। परिजनों के द्वारा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़े : चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं, मची भगदड़

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...