चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं, मची भगदड़

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के चेयर कार से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं को देख चालक के द्वारा ट्रेन को रोका गया और ट्रेन रुकते ही यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान दर्जनों यात्रियों को चोटें आई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जयनगर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पूसा रोड स्टेशन और दुबहा स्टेशन के बीच में अचानक चेयर कार से धुआं उठने लगा। यात्रियों के बीच आग लगने की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गया। चालक की सूझबूझ से ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों के बीच भगदड़ मच गया और ट्रेन से कूदने लगे। जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों के द्वारा चेयर कार में लगी आग को बुझाने में जुट गए। सूत्रों की माने तो ब्रेक जूम में आग लगी और उससे धुआं उठने लगा। जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गया।

यह भी पढ़े : महाकुंभ यात्रा के दौरान मधुबनी स्टेशन पर AC बोगी में तोड़फोड़, श्रद्धालुओं ने तोड़े शीशे

यह भी देखें :

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...