DM ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप, 2 अनाधिकृत एंबुलेंस सहित 5 दलाल गिरफ्तार

सुपौल : सुपौल जिले के जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा शनिवार सुबह करीब 10 बजे सुपौल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। जहां डीएम द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डो, दवाई काउंटर और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल में अनावश्यक घूम रहे पांच संदिग्ध व्यक्ति को गहन पूछताछ के लिए पुलिस को सुपुर्द किया गया। वहीं अस्पताल गेट पर लगे दो अनाधिकृत निजी एंबुलेंस और दो कार को भी सदर पुलिस के हवाले किया गया। जबकि अस्पताल परिसर में लगे मोटर साइकिल का चलान काटने का निर्देश दिए।

DIARCH Group 22Scope News

शिकायत मिली थी कि सदर अस्पताल में कुछ दलाल सक्रिय हैं – जिलाधिकारी सावन कुमार

निरीक्षणोपरांत जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि शिकायत मिली थी कि सदर अस्पताल में कुछ दलाल सक्रिय हैं। कुछ निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा मरीजों का शोषण किया जा रहा है। जिस शिकायत पर आज निरीक्षण किया गया। जहां अस्पताल परिसर में बेवजह इधर-उधर घूमने वाले को भी रोक टोक कर पूछा गया कहां से आए हो क्या करने आए हो। इसी क्रम में पांच संदिग्ध लड़का, एक एंबुलेंस ड्राइवर, दो निजी एंबुलेंस और दो कार को सदर थाना पुलिस के हवाले किया गया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर या स्टाफ सभी को अपने ड्रेस में रहने का आदेश दिया और कहा कि इस बार हम सभी स्टाफ को दिशा निर्देश देकर छोड़ रहे हैं। अगले बार बिना ड्रेस में रहने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बेतिया पुलिस लाइन के सभागार में 76वां वन महोत्सव का शुभारंभ…

अजय कुमार की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...