Advertisement
Advertisement

Cyber सुरक्षा को लेकर बेतिया में कार्यशाला आयोजित

पश्चिम चंपारण: सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2025 के अवसर पर मंगलवार को बेतिया के NIC सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में जिले के सभी आईटी असिस्टेंट सहित समाहरणालय आदि के कार्यपालक सहायक सम्मिलित हुए। कार्यशाला में साइबर (Cyber) सुरक्षा को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की गयी।

Cyber सुरक्षा को लेकर बेतिया में कार्यशाला आयोजित

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट की अहमियत काफी बढ़ गयी है। इंटरनेट का सदुपयोग कर बहुत सारे लोग आगे बढ़ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा इंटरनेट का दुरूपयोग भी किया जा रहा है। साइबर अपराधी इंटरनेट के माध्यम से लोगों को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, बैंक ऑफर, क्रेडिट कार्ड और बीमा योजनाओं का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। हम सभी को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए।

Cyber सुरक्षा को लेकर बेतिया में कार्यशाला आयोजित

इस संबंध में समय-समय पर विभागीय दिशा-निर्देश जारी होते रहते हैं, जिसका अक्षरशः अनुपालन करना चाहिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सुरक्षा के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिला सूचना-विज्ञान पदाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्र के द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में इंटरनेट का सरकारी विभागों एवं जनमानस सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kejriwal वाला हाल होगा नीतीश कुमार का, कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले में कांग्रेस ने कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...