माघी पूर्णिमा को लेकर लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की लगाई डुबकी

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा को लेकर लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तरवाहिनी गंगा होने के नाते यहां का खाशा महत्व बढ़ जाता है। बिहार और झारखंड सहित अन्य जगहों के शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। आज के दिन गंगा स्नान व दान पुण्य करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

वहीं हजारों शिवभक्त गंगा स्नान कर देवघर रवाना हुए। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीआरएफ टीम को गंगा घाट में लगाया गया है। वहीं अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि आज के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है जो कि आदि काल से होता चला आया है। 12 मास में यह माह सबसे उत्तम माह माना गया है।

यह भी देखें :

माघी पूर्णिमा को लेकर हजारों भगतों ने किया गंगा स्नान

खगड़िया जिले के अगुवानी घाट में माघी पूर्णिमा को लेकर भक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। आज के दिन गंगा में नहाने का विशेष महत्व है। कई जिले सहित अन्य जगहों के भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना किया। आज के दिन गंगा स्नान व दान पुण्य करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर पूण्य प्राप्ति की। वहीं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीआरएफ टीम को गंगा घाट में लगाया गया है।

Khagria Ganga 22Scope News
माघी पूर्णिमा को लेकर हजारों भगतों ने किया गंगा स्नान

यह भी पढ़े : माघी पूर्णिमा पर पटना के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...