Breaking : अयोध्या में शोक की लहर, श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन

न्यूज डेस्क : अयोध्या में शोक की लहर है। श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास महाराज का इलाज के दौरान लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया है। सत्येंद्र दास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। राम मंदिर आंदोलन में सत्येंद्र दास महाराज का योगदान आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। उन्होंने 85 साल की उम्र में लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। आचार्य सत्येंद्र दास को तीन फरवरी के दिन ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। अंतिम संस्कार कल यानी 13 फरवरी को अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होगा। हाल ही में पीजीआई ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों हैं।

यह भी पढ़े : माघी पूर्णिमा पर पटना के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

यह भी देखें :

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...