Jamtara Crime : एटीएम कार्ड बदलकर पैसा उड़ाने वाले 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार…

Jamtara Crime : जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी नारायणपुर थानान्तर्गत पबिया गांव से किया गया है। इसके साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से सिम कार्ड सहित कई सामान भी बरामद किया है।

Jamtara Crime : मोबाइल सिम, एटीएम कार्ड समेत कई सामान जब्त

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु0नि0 देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पु0नि0 चंद्रमगि भारती स0अ0नि0 स्टनेली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम पबिया (रायडीह) हरिण तालाब के पास में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों में काशेद अंसारी ग्राम-कुरुवा, थाना करमाटांड, सिद्दीक अंसारी ग्राम-पतरोडीह, आशिक अंसारी ग्राम-बांकुडीह दोनों थाना नारायणपुर, सदाव अंसारी ग्राम-कूरूवा, थाना-करमाटांड शामिल है। अपराधियों के पास से पुलिस ने फर्जी मोबाइल सिम, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अपराधियों को जेल भेज दिया गया।

निमाई मंडल की रिपोर्ट–

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...