Commercial Advertisment

Cyber ​​crime: जामताड़ा में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई: 19 वर्षीय सिमकार्ड और एटीएम कार्ड सप्लायर गिरफ्तार

जामताड़ा: जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। स्थानीय साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नवाडीह मैदान, दुलाडीह पंचायत के पास छापेमारी करते हुए 19 वर्षीय पुलक दास को गिरफ्तार किया है। पुलक दास, जो पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के ग्राम सुहरी का निवासी है, फर्जी सिमकार्ड और एटीएम कार्ड लेकर जामताड़ा के (Cyber ​​crime) साइबर अपराधियों को सप्लाई करने के लिए आया था।

पुलक दास के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 48 सिमकार्ड, 13 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक बाइक जब्त की है। यह पहली बार है जब जामताड़ा में किसी सिमकार्ड और एटीएम कार्ड सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध (Cyber ​​crime) थाना में मामला दर्ज किया है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पुलक दास ने पश्चिम बंगाल के गरीब और अनपढ़ लोगों को कुछ पैसे का लालच देकर उनके नाम पर सिमकार्ड और एटीएम कार्ड खरीदे। फिर, ये कार्ड जामताड़ा में साइबर अपराधियों (Cyber ​​crime) को सप्लाई किए जाते थे। जामताड़ा एसपी एहतेशाम वाकारिब ने बताया कि साइबर अपराधी 1000 से 1500 रुपए में फर्जी सिमकार्ड मंगवाते हैं, जिसका उपयोग अपराधों में किया जाता है। वहीं, एटीएम कार्ड 15,000 से 20,000 रुपए में बेचा जाता है। पकड़े गए 13 एटीएम कार्डों का उपयोग साइबर ठगी में किया जाना था।

पुलिस को शक है कि पुलक दास पिछले दो साल से कुरियर ब्वॉय के रूप में जामताड़ा में सक्रिय था। इस नेटवर्क के पीछे जामताड़ा और बंगाल के कई अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क की तहकीकात के लिए एक विस्तृत योजना बनाई है।

इस छापेमारी के दौरान एक अन्य साइबर अपराधी भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से जामताड़ा में साइबर अपराधियों (Cyber ​​crime) के खिलाफ एक बड़ी शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...