Jamtara : कुछ दिन पहले ही छूटे थे, फिर चले गए अंदर, 5 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार…

Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। लेकिन जिला में साइबर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जेल से छूटकर आए शातिर साइबर अपराधी दोबारा संगठित होकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान की अगुवाई में टीम गठित कर जामताड़ा थाना क्षेत्र के सहाना, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेतुलटांड़ में छापेमारी की गई। जहां से पांच साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले का खुलासा साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

ये भी पढ़ें- Breaking : दनुआ घाटी में पांच वाहनों के भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल…

16 मोबाइल फोन सहित कई सामान बरामद

साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मिहिजाम निवासी विकास मंडल को साहना से गिरफ्तार किया गया है। वहीं नरेश मंडल तथा सुनील मंडल को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव से जबकि राजीव नाग और मनोज डे को जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 16 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक चेक बुक, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है

बता दें कि गिरफ्तार 5 अपराधियों में से तीन का पुराना अपराधी इतिहास है। अभियुक्त नरेश मंडल वर्ष 2021 में कांड संख्या 69 में जेल जा चुका है और आरोप पत्रित है। वही राजीव नाग वर्ष 2018 में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। मनोज दे वर्ष 2017 में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है जो आरोप पत्रित है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पहली बारिश में ही खुल गई नगर निगम की पोल, भारी जल-जमाव और…

जेल से छूटने के बाद सभी संगठित होकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा है। यह सभी साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। मंगलवार को सभी का मेडिकल जांच करवा कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है।

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img