बिहार में कई IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग, शिक्षा विभाग के सचिव बने अजय

पटना : बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। बुधवार यानी 12 फरवरी को ट्रांसफर-पोस्टिंग के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सह नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास लिमिटेड (BUDCO) के अतिरिक्त प्रभार में रहने का निर्देश दिया गया है।

आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश मीणा को समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव के पद से हटाकर नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतिक्षा में रहे आईएएस अधिकारी अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। अजय यादव अगले आदेश तक उच्च शिक्षा के निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। साथ ही प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन लिमिटेड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Adobe Scan 12 Feb 2025 page 0001 22Scope News

 

उदयन मिश्रा बने विशेष सचिव पर्यटन विभाग

भागलपुर के प्रमंडल आयुक्त दिनेश कुमार को अब मुंगेर प्रमंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक उदयन मिश्रा को ट्रांसफर करके अब विशेष सचिव पर्यटन विभाग के पद पर भेजा गया है। उदयन मिश्रा पर्यटन निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे। जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा को जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर स्थापित किया गया है। नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक श्याम बिहारी मीणा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Adobe Scan 12 Feb 2025 page 0002 22Scope News

यह भी देखें :

राजेश कुमार बने संसदीय कार्य विभाग का अपर सचिव

पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को स्थानांतरित करके संसदीय कार्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव अहमद महमूद को इसी विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास लिमिटेड (बुडको) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार सागर को स्थानांतरित करके समाज कल्याण विभाग का निदेशक निःशक्तता बनाया गया है। योगेश कुमार सागर अगले आदेश तक संयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक अभय झा को स्थानांतरित कर ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Adobe Scan 12 Feb 2025 page 0003 22Scope News

यह भी पढ़े : 29 IAS अधिकारियों का तबादला, शशि शेखर बने पटना के नए उप नगर आयुक्त

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...