IAS डॉ बी राजेन्दर को ग्रामीण कार्य विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार, कई और IAS हुए इधर से उधर

पटना: बिहार की सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को इधर उधर किया है साथ ही कई आईएएस को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बिहार सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद का एसीएस के छुट्टी से वापस लौटने तक सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव राजेश कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वे अगले आदेश तक पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव को राजस्व पर्षद पटना का अपर सदस्य बनाया गया है वहीं गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रणव कुमार अगले आदेश तक गृह विभाग के सचिव, करा एवं सुधार सेवाएं विभाग के आईजी, सामान्य प्रशासन विभाग एवं बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

राज्य की सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद मनोज कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। अब वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे। साथ ही कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव सीमा त्रिपाठी को अब बिहार मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तेजस्वी ने दोहराया ‘CM हो गए हैं हाईजैक’, मोहन भागवत के बयान पर….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

IAS IAS IAS

IAS

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...