Advertisment

Lalu के संकल्प से एनडीए को होता है फायदा, बिहार के मंत्री ने किया दावा…

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो के एक बयान के बाद बिहार के राजनीतिक जगत में हलचल काफी तेज हो गया है। लालू यादव (Lalu Yadav) के बयान को एनडीए ने आड़े हाथ लिया है और तीखे पलटवार कर रहा है। माना जा रहा है कि लालू यादव ने बयान देकर बिहार की राजनीति में खुद की उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है तो दूसरी तरफ एनडीए लालू यादव के बिहार में कार्यकाल को याद दिलाने लगी है। लालू यादव के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को ही पलटवार करते हुए कहा था कि लालू जी रहें या नहीं लेकिन बिहार में एनडीए की सरकार बरक़रार रहेगी।

सीएम रहते सत्ता से बेदखल हुए थे लालू यादव

अब बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। जमा खान ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल को जनता ने देखा है। वे जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तभी उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। बिहार के लोगों को Lalu और नीतीश कुमार के शासनकाल में फर्क पता है इसलिए जनता नीतीश कुमार को बार बार मुख्यमंत्री चुन रही है। जनता आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री चुनेगी।

मोकामा गोलीकांड में एक और FIR, आरोपी मोनू के घर इश्तेहार चिपकाने गई पुलिस…

Lalu के संकल्प से एनडीए को होता है फायदा

इसके साथ ही नगर विकास मंत्री नितिन नबीन ने भी लालू यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि Lalu जब संकल्प लेते हैं तो उसका फायदा एनडीए को ही होता है। उन्होंने अब तक कई बार संकल्प लिया है कि एनडीए को ये नहीं करने देंगे और एनडीए ने उस काम को पूरा कर दिखाया है। Lalu यादव ऐसे ही संकल्पित होते रहें और देश में भाजपा सत्ता पर काबिज होते रहेगा। मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि अब तक Lalu Yadav पर जो आरोप लगते रहे हैं उस पर उनके साले सुभाष यादव ने भी कह दी।

कांग्रेस पर भी कसा तंज

नितिन नबीन ने कांग्रेस में बदलाव की बात पर कहा कि कांग्रेस हर 6 महीने पर बदलाव करती है, इससे यह साफ पता चलता है कि कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व ही कंफ्यूज है। ऐसे में लोग कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर क्या भरोसा करेंगे। कांग्रेस के बिहार के नेताओं ने बिहार में जातिय गणना का समर्थन किया तो नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी ने उसे फर्जी करार दे दिया।

इसके साथ ही मंत्री जमा खान ने कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव के मामले में कहा कि यह कांग्रेस की आंतरिक बातें हैं इस पर कुछ नहीं कहूँगा लेकिन कांग्रेस में चाहे जितनी भी बदलाव कर ली जाये लेकिन इससे उसे कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। जनता सिर्फ एनडीए और नीतीश कुमार पर ही भरोसा करती है।

पटना में Traffic होगा डाइवर्ट, कई जगहों पर की गई है अतिरिक्त बल की तैनाती

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    America के दुकानों में मिलेगा सुधा दूध का उत्पाद, पढ़ें पूरी खबर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Retail Inflation : महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, जुलाई में खुदरा...

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45% पर पहुंच गयी। खाद्य महंगाई भी बढ़कर 5.52% हो गयी।Retail Inflation  रांची:...

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...