मोकामा गोलीकांड में एक और FIR, आरोपी मोनू के घर इश्तेहार चिपकाने गई पुलिस…

पटना: मोकामा गोलीकांड मामले में अब पुलिस ने एक और FIR दर्ज किया है। पुलिस ने गोलीकांड मामले में फरार एक आरोपी मोनू की बहन और पत्नी पर मामला दर्ज की है। इस मामले के बाद मोकामा गोलीकांड में अब पुलिस ने पांचवां FIR दर्ज किया है। दरअसल गुरुवार को मामले में फरार आरोपी मोनू के घर पर एएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में आठ थानों की पुलिस कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने के लिए पहुंची थी।

बहन और पत्नी पर FIR

इस दौरान मोनू की बहन पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने पुलिस को रोकने की कोशिश की जबकि मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने इश्तेहार को फाड़ दिया था। महिला पुलिसकर्मियों ने जब दोनों को इस दौरान रोकने की कोशिश की तो दोनों ने उनके साथ धक्कामुक्की भी की थी। मामले में पचमहला थाना के थानाध्यक्ष के बयान पर पचमहला थाना में दोनों के विरुद्ध FIR दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि पुलिस बल जब मौके पर इश्तेहार चिपकाने के लिए गई तो दोनों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की और अनापशनाप बात करते हुए धमकी भी दी।

पटना में Traffic होगा डाइवर्ट, कई जगहों पर की गई है अतिरिक्त बल की तैनाती

पुलिसकर्मियों के साथ की धक्का मुक्की

इतना ही नहीं दोनों ने पुलिस के हाथ से इश्तेहार छीनने की भी कोशिश की और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह इश्तेहार उसके घर चिपका दिया। इसके बाद मोनू की पत्नी निशु ने पुलिस के सामने ही इश्तेहार को उखाड़ कर फाड़ दिया और उसने भी पुलिसकर्मियों के साथ गलत तरीके से बात की। पुलिस ने मामले में दोनों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों मोकामा के पंचमहला में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई थी। मामले में पुलिस ने सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस घटना के बाद से लगातार एक अन्य आरोपी मोनू की तलाश कर रही है। अंत में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    America के दुकानों में मिलेगा सुधा दूध का उत्पाद, पढ़ें पूरी खबर…

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...