रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने वेलवेट का किया अधिग्रहण

Desk. प्रतिष्ठित FMCG ब्रांड वेलवेट का रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अधिग्रहण कर लिया है। वेल्वेट, पर्सनल केयर प्रोडक्ट की सैशे-पैकेजिंग के लिए मशहूर है। रिलायंस ने एक वक्तव्य में बताया कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ ही RCPL, वेल्वेट ब्रांड में नई जान फूंकेगा और इसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगा। यह भारतीय ब्रांडों को पुनर्जीवित करने और उन्हें पुन: मार्केट में पेश करने की रिलायंस की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “हम वेल्वेट का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। वेल्वेट का इनोवेशन और लाखों लोगों तक पर्सनल केयर पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, वास्तव में उल्लेखनीय है। हम इस विरासत को आगे बढ़ाने, और वेल्वेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।”

वेल्वेट संस्थापक डॉ. सीके राजकुमार को “सैशे किंग” के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1980 में व्यवसाय की कमान संभाली और उनके एक अभूतपूर्व मार्किट आइडिया से पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की पहुंच हर भारतीय घर तक हो गई। वेल्वेट 1980 में शैम्पू के पाउच लेकर मार्केट में आया। यह इनोवेशन गेम-चेंजर साबित हुआ, जिसने न केवल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को किफ़ायती बनाया, बल्कि लाखों उपभोक्ताओं के लिए सुलभ भी बनाया।

सुजाता राजकुमार और अर्जुन राजकुमार ने कहा, “हम रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर काम करने और वेल्वेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर बेहद खुश हैं। आरसीपीएल वेल्वेट उत्पादों की पहुंच बढ़ाकर वेल्वेट में नई जान फूंकने में मदद करेगा।”

वेलवेट उत्पादों के शामिल होने से आरसीपीएल के मौजूदा पोर्टफोलियो का और विस्तार होगा। जानकारों का मानना है कि इस अधिग्रहण से पर्सनल केयर और FMCG क्षेत्र में रिलायंस की उपस्थिती को और मजूबती मिलेगी।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...