Wakf Amendment Bill पर घमासान, झामुमो ने कर दिया साफ नहीं देंगे वक्फ की संपत्ति तो बीजेपी ने…

Ranchi : वक्फ बोर्ड संशोधन बिल (Wakf Amendment Bill) को लेकर देश भर में चर्चा बना हुआ है। बीते दिन संसद में जेपीसी की रिपोर्ट आने के बाद जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जेपीसी में उनके दिए गए असहमति नोट (डिसेंट नोट) को हटा दिया गया है। जिससे विपक्षी नाराज होकर सदन से वॉकआउट कर गए।

ये भी पढ़ें- Palamu : बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, ये है पूरा मामला… 

Wakf Amendment Bill : वक्फ के नाम पर सियासत कर रही पार्टियां

हालांकि विपक्ष के आरोप पर सदन में देश के गृह मंत्री ने विपक्ष को अपनी दर्ज कराने की बात कही जो भी दर्ज कराना है कराएं भाजपा को कोई आप्ति नहीं है। एनडीए की सरकार केंद्र में जब से आई है, तब से वक्फ बोर्ड काफी चर्चा में बना हुआ है। चाहे वो सत्ता हो या विपक्ष दोनों ही वक्फ के नाम पर सियासत करती हुई दिखाई दे रही है। अब भाजपा वक्फ संशोधन विधेयक सदन में लाई है, जिसको लेकर चर्चा छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : अंतर प्रांतीय अपराधिक गिरोह भंडाफोड़, डिक्की तोड़कर पैसे उड़ाने वाले 4 धराए… 

झारखंड की सरकार में बड़े भाई की भूमिका निभाने वाली सियासी पार्टी जेएमएम ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केन्द्र की मोदी सरकार पर न सिर्फ महंगाई बढ़ने का आरोप लगाया बल्कि उन्होंने कहा कि झारखंड में वक्फ की संपति वक्फ बोर्ड का ही रहेगा झारखंड में इसे लागू नहीं होने देने की बाद कही।

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही विपक्ष

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वक्फ की संपति केंद्र को नहीं दिया जाएगा। सुप्रियो ने कहा कि विपक्षी दलों ने नेताओं का डिसेंट नोट भी हटा दिया गया है, जो बिल्कुल गलत है। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस और विपक्ष कर रही है, वक्फ संशोधन विधेयक भाजपा के द्वारा लाई गई है जिससे मुसलमान समाज के कमजोर गरीब लोगों को इससे फायदा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची एयरपोर्ट, राज्यपाल सहित इन नेताओं ने किया स्वागत… 

आगे उन्होंने कहा कि जो वक्फ के नाम पर जमीन का अवैध कारोबार कर रहे है उनके लिए परेशानी की बात जरूर है।उन्होंने तमिलनाडु का एक गांव और गुजरात के नगर निगम के दफ्तर का हवाला देते हुए कहा कि भला कैसे वक्फ की संपत्ति हो सकती है। अजय शाह ने कहा कि झारखंड में भी काफी वक्फ की संपत्ति है और उस संपत्ति पर लैंड माफिया कब्जा कर रखे है।

Related Articles

Video thumbnail
दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाया गया, प्रोटेम स्पीकर की होगी नियुक्ति @22SCOPE
03:37
Video thumbnail
झारखंड आंदोलनकारी आज बोल रहा है कि जब लात जूता ही खाना था तो बिहार ही ठीक था, अलग राज्य क्यूं बना
01:16
Video thumbnail
रांची: 17वां स्थापना दिवस मना रहा झारखंड जगुआर, नक्सलियों के खात्मे के लिए बना था...
03:40
Video thumbnail
धनबाद,जामताड़ा,रांची,हजारीबाग, चतरा,निरसा की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। । (21-02-2025)
14:44
Video thumbnail
मैट्रिक पेपर लीक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई क्यों जरूरी, कैसे फिर कायम होगा भरोसा | Board Exam |
05:51
Video thumbnail
CM Hemant ने अपने पास रखे मंत्रालयों की जिम्मेदारी की प्रभारी मंत्रियों के हवाले क्या है मायने | CM
05:24
Video thumbnail
1500 युवाओं को 25 कंपनियां देंगी रोजगार, क्या है तैयारियां, कौन कौन सी हैं कंपनियां ? | Jharkhand |
03:38
Video thumbnail
विधानसभा की सर्वदलीय बैठक में बाबूलाल की जगह सीपी सिंह को क्यों आमंत्रण | Vidhansabha | @22SCOPE |
05:29
Video thumbnail
JPSC अभ्यर्थियों ने चेहरे पर मास्क लगाकर ट्विटर कैंपेन चलाने का किया एलान | Face Mask | Twitter | CM
04:25
Video thumbnail
रांची के सदर हॉस्पिटल से हुए नवजात के अ'पहर'ण मामले में 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गि'रफ्ता'र
11:16
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -