BPSC परीक्षा मामले में आज होनी थी सुनवाई, जानें अपडेट…

पटना: BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा लिए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई। अब इस मामले में सुनवाई आगामी 4 मार्च को होगी। बताया जा रहा है कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने के लिए पप्पू कुमार समेत अन्य ने पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसपर सुनवाई करते हुए 16 मार्च को हाई कोर्ट के जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने राज्य सरकार और BPSC को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट से समय नहीं मिल पाने की वजह से दो बार सुनवाई टल गई।

रद्द होगी BPSC PT परीक्षा या विरोध में दायर की गई याचिका? सुनवाई आज

अब संभावना जताई जा रही है कि हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि इस हाई कोर्ट ने अपनी पहली सुनवाई में BPSC पर किसी भी प्रकार का अंकुश लगाने से मना कर दिया था और इस बीच BPSC ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया था। अब आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने आवेदन करने की तिथि 21 फरवरी से 17 मार्च तक निर्धारित की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BJP का अंतरकलह आ रहा सामने, राजद विधायक ने आर के सिंह के बयान पर कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...