Dhanbad : SAIL चासनाला में चोरों का आतंक, सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों के साथ…

Dhanbad : धनबाद के झरिया सेल चासनाला में चोरों का आतंक बढ़ गया है। होमगार्ड के जवानों के साथ मारपीट एवं पेट्रोलिंग वाहन को क्षतिग्रस्त कर चोरों ने खुली चुनौती दी है। जवानों ने बताया कि हम लोग अपने पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे तभी दर्जनों के झुंड में चोर पहुंचे और मारपीट की। मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

पेट्रोलिंग गाड़ी एवं जवानों के साथ किया अभद्र व्यवहार

इस दौरान चोरों ने पेट्रोलिंग गाड़ी एवं जवानों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके साथ ही उनके साथ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम लोग को जान से मार देंगे। वही घटना के विरोध में होमगार्ड जवानों ने रात करीबन 2:30 बजे से किसी पोस्ट पर ड्यूटी पर नहीं गए। उनके पास हथियार नहीं होने से जान माल कि हानि का डर है।

वहीं सिक्योरिटी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने बताया कि आज दो-तीन दिन से चोर लगातार परेशान कर रहे हैं। सुरक्षा रहने से चोरों को दिक्कत हो रही है जिस कारण वे लोग मारपीट कर रहे हैं। इस घटना की शिकायत पाथरडीह पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से दी गई थी जो करीबन डेढ़ से दो घंटे बाद पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच जुट गई है। बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत पाथरडीह पुलिस को दी गई है। घायल जवानों का इलाज कराया जा रहा है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...