Breaking: के राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, 9 राज्यों के बदले इंचार्ज

रांची. कांग्रेस ने झारखंड समेत 9 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को बदल दिया है। अब झारखंड में के राजू कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। वे गुलाम अहमद मीर का स्थान लेंगे। इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (एआईसीसी) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

के राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के नाम से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, एआईसीसी के दो महासचिव भी बनाए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डॉ. सयद नासिर हुसैन का नाम शामिल है। साथ ही 9 राज्यों के प्रदेश इंचार्ज भी बदले गए हैं। इनमें बिहार और झारखंड भी शामिल हैं। झारखंड के नए इंचार्ज के राजू बनाए गए हैं, जबकि बिहार का नया इंचार्ज कृष्णा अलवारू को बनाया गया है।

वहीं अन्य सात राज्यों में हरियाणा में बीके हरिप्रसाद, मध्यप्रदेश में हरिश चौधरी, तमिलनाडु और पांडीचेरी में गिरिश गोंडाकर, ओडिशा में अजय कुमार लल्लू, तेलंगाना में मीनाक्षी नटराजन, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंड में सप्तगिरि शंकर उल्का और हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में रजानी पाटिल कांग्रेस प्रदेश इंचार्ज बनी हैं।

बता दें कि अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश से आते हैं। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं बीके हरिप्रसाद कर्नाटका से आते हैं। उनका नाम कांग्रेस के सीनियर नेताओं में आता है। वहीं झारखंड में इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज गुलाम अहमद मीर थे। लोकसभा चुनाव और झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड कांग्रेस के इंचार्ज गुलाम अहमद मीर ही थे। हालांकि अब उनके स्थान पर के राजू को इंचार्ज बनाया गया है।

 

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...