Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पहुंचे रांची, प्रदेश में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रांची. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू अपने छह दिवसीय प्रवास पर आज 7 जून को झारखंड पहुंचें और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और इस राज्य में पेसा कानून, सरना धर्मकोड एक अहम मुद्दा है और हम लगातार इन मुद्दों पर प्रखरता के साथ काम कर रहे हैं।

कल इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे के. राजू

इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसी कड़ी में कल 8 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ 10 बजे सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। 4 बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे।

चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में होंगे शामिल

9 जून को रामगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। 3 बजे-बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। 10 जून को लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। 3 बजे-चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे।

11 जून को पूर्वा 11 बजे से रांची में पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे एवं रांची में एससी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। 12 जून को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे एवं 3 बजे गुमला, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...

आज का राशिफल और पंचांग 20 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...