Advertisment

बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार, दिलीप जायसवाल ने ‘अब भी लालू यादव…’

बेगूसराय: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दल के नेता जिलों में घूम कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए एकजुट करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय में शुक्रवार को बेगूसराय के धबौली में अयोध्या कर्पूरी चरण विद्यालय में NDA का संयुक्त जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

तिकड़मबाजी कर खुद को कहते हैं समाजवादी

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक तरफ जहां एनडीए के कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो दूसरी तरफ लालू परिवार पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू जी के पाप का घड़ा अब भर गया है। अब उनका सब कुछ समाप्त हो गया है। बुढ़ापे की इस घड़ी में उन्हें अपने बेटा को मुख्यमंत्री बनाना दिख रहा है। वे चाहते हैं कि किसी तरह से उनका बेटा मुख्यमंत्री बन जाए। वे जनता से झूठ बोलते हैं, तिकड़मबाजी कर अपने आप को समाजवादी कहते हैं।

Screenshot 20250215 235559 22Scope News

सीएम हाउस से होता था फिरौती का डील

परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं और चाहते हैं किसी भी तरह से बेटा मुख्यमंत्री बन जाए। ऐसे लोगों को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। पहले हम लोग जब कहते थे कि लालू राबड़ी कार्यकाल में सीएम हाउस से अपराध की डील होती थी तो लोग कहते थे कि विपक्ष में हैं तो कह रहे हैं लेकिन अब उनके परिवार के सदस्य उनके साले ने ही सारा पोल खोल दिया है। लोगों ने उन्हें भरोसा कर सत्ता सौंपा था लेकिन वे लोग फिरौती और अपहरण का उद्योग चलाने लगे। ऐसे लोगों को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।

फिर बनेगी NDA की सरकार

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 15 जनवरी से पूरे बिहार में NDA का सम्मेलन चल रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय में भी NDA कार्यकर्ता का सम्मेलन सफल रहा। पूरे बिहार की जनता एकजुट है। आने वाले समय में एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास के रास्ते पर और भी आगे बढ़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    NDA की सरकार में बिहार में विकास की तेज है रफ्तार, विधायक ने जन संवाद के दौरान कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...