Maha Kumbha से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप दुर्घटना का शिकार, 1 मौत की जख्मी

कैमूर: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट के पास ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर मे महाकुंभ (Maha Kumbha) से लौट रहे पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार करने के लिए आसपास के लोगों ने अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी लोग महाकुंभ (Maha Kumbha) से अपने घर गया जिला के शेरघाटी जा रहे थे।

Bihar में किसानों की बेहतरी के लिए लगातार हो रहा काम, धान खरीद में…

मृतक की पहचान गया जिले के शेरघाटी गांव के काशी सिंह के रूप में हुई है। गया जिला के शेरघाटी के रहने वाले संजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पिकअप पर 27 से 28 आदमी सवार होकर कुंभ से नहा कर अपने गांव जा रहे थे। चेक पोस्ट मोहनिया पार करने के बाद हमारी गाड़ी की टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए हैं एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया Maha Kumbha से लौटने के दौरान गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है, 13 लोग अस्पताल में आए हैं।

IPRD के नए PRO के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और मीडिया समन्वयन पर कार्यशाला आयोजित

एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है बाकी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। मोहनिया पुलिस ने बताया कि Maha Kumbha से चार चक्का वाहन से सभी लोग गया की तरफ जा रहे थे तभी चेक पोस्ट पार करने के बाद दूसरे वाहन से इनके वाहन की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं उनको उपचार करने के लिए अस्पताल में लाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Sanatan सबसे बड़ी संस्कृति, बक्सर में सनातन सम्मान समारोह के दौरान…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...