सीधे FCI को गेहूं बेच सकेंगे किसान, प्रबंधक ने कहा…

सहरसा: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने किसानों के लिए काफी सहूलियत प्रदान की है और जिले के किसान एफसीआई को सीधे अपना गेंहूँ बेच सकते हैं। भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक बी चंद्रमोहन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि रबी विपणन मौसम वर्ष 2025- 26 में किसान सीधे अब अपना गेंहूँ भारतीय खाद्य निगम के हाथों न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये में बेच सकते हैं। वहीं भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक मेधानंद ठाकुर ने बताया कि गेंहूँ किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीद की जायेगी।

गेंहू की भी खरीद करेगा FCI

उन्होंने बताया कि विगत वर्ष से 150 रुपया अधिक प्रति क्विंटल समर्थन मूल्यों में इस वर्ष वृद्धि की गयी है। गेंहूँ की अधिप्राप्ति मार्च माह से शुरू कर दी जाएगी और 24 से 48 घंटे के भीतर गेंहूँ बेचने वाले किसानों के खाते में उनकी राशि भेज दी जायेगी। राजस्व जिला सहरसा में खाद्य संग्रह भंडार हेतु फिलहाल डब्लूपीसी बलुआहा चौक एवं सौरबाजार का स्थल निर्धारित किया गया है। जबकि मधेपुरा में केंद्रीय भंडार निगम मधेपुरा और बिहार राज्य भंडार निगम मुरलीगंज है वहीं सुपौल में केंद्रीय भंडार निगम सुपौल, बिहार राज्य भंडार निगम नरपतगंज एवं डब्लूपीसी छातापुर शामिल है।

Gaya में मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

अपने संबोधन में FCI के अधिकारियों ने बताया कि पैक्स और व्यापार मंडल के अलावा किसानों के सुविधा के लिए एफसीआई. के द्वारा तीनों राजस्व जिला मे कुल 07 केंद्र बनाया गया है। वही संबोधित करते हुए यह भी कहा कि विगत वर्ष गेहूं अधिप्राप्ति नहीं के बराबर होने से केंद्र सरकार FCI के माध्यम से भी गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। इस वर्ष एफपीओ से भी सहायता लेकर अधिक से अधिक किसानों तक पहुच कर गेहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ पहुचाने का कार्य करेगी। लोग एमएसपी का अधिक से अधिक लाभ उठावें। केंद्र पर FCI अपने बोरे में किसानों से गेहूं की खरीदारी करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिना Paper Leak के नहीं होती है परीक्षा, BPSC के जवाब पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा…

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...