बिहार में FCI ई-नीलामी के बेच रहा है चावल, निविदाएं आमंत्रित

बिहार राज्य में अवस्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के विभिन्न गोदामों से ई-नीलामी के द्वारा चावल की बिक्री। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली ई-नीलामी में, बिहार राज्य में एफसीआई के विभिन्न डिपो के 11 केंद्रों से बिक्री के लिये निविदाएं आमंत्रित

पटना: भारतीय खाद्य निगम खुले बाजार विक्रय योजना (घरेलू) के माध्यम से उपलब्ध स्टॉक से निर्धारित आधार मूल्य पर चावल बेच रहा है, ताकि बाजार में चावल की कमी न हो और कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। भारत सरकार ने चावल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से केंद्रीय पूल स्टॉक से ई-नीलामी के माध्यम से देश भर के खुले बाजार में चावल की निश्चित मात्रा बेचने का निर्णय लिया है।

चावल खरीदार जैसे चावल उत्पादों के निर्माता / चावल प्रोसेसर (न्यूनतम बोली मात्रा 01 मीट्रिक टन और अधिकतम बोली मात्रा 2000 मीट्रिक टन) इसमें भाग ले सकते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली ई-नीलामी में बिहार राज्य में स्थित एफसीआई के विभिन्न डिपो के 11 केंद्रों से 21,000 मीट्रिक टनएफ.आर.के चावल (14000 मीट्रिक टन रॉ फोर्टीफाइड चावल और 7000 मीट्रिक टन पारबोइल्ड फोर्टीफाइड चावल ) की बिक्री के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

सभी इच्छुक बोलीदाताओं से अनुरोध है किया गया है कि वे पात्रता के अनुसार इस नीलामी में भाग लें और यह सुनिश्चित करें कि नीलामी से खरीदा गया चावल सार्वजनिक उपयोग के लिए बाजार में लाया जाए। चावल का आधार मूल्य 2800 रुपये प्रति क्विंटल है और आधार मूल्य में फोर्टिफिकेशन लागत (73 रुपये प्रति क्विंटल), रेल माल भाड़ा शुल्क और सड़क परिवहन लागत जोड़ी जाएगी। इस ई-नीलामी में भाग लेने के लिए अधिक जानकारी वेबसाइट https://www.valuejunction.in/fci से प्राप्त की जा सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    लुधियाना के भार्गव ACAD के राष्ट्रीय विजेता, के वेंकटेशन पी बने एसीएडी सीनियर श्रेणी के…

FCI FCI

FCI

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...