लालू को भारत रत्न की मांग पर बिहार में सियासत गरम, तेजस्वी पर जमकर बरसे सत्ता पक्ष

पटना : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक पार्टियों अपने पार्टी के संस्थापक को भारत रत्न देने की लगातार मांग कर रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद से लगातार जदयू और राजद सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग लगातार कर रही है। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग की।

जो लोग लालू यादव को गाली देतें हैं वहीं एक दिन भारत रत्न देंगे – तेजस्वी यादव

बिहार के सीतामढ़ी जिले भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के 37वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में किया गया।‌ जहां पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।‌ जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग सबसे ज्यादा कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे। आज उन्हीं लोगों ने उन्हें भारत रत्न दिया है। आने वाले समय में जो लोग लालू यादव को गाली देते हैं वहीं लोग लालू को भारत रत्न देने का काम करेंगे।

आखिर किस बात के लिए लालू यादव को भारत रत्न मिले – ललन सिंह

वहीं तेजस्वी यादव लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं। आखिर का लालू प्रसाद यादव को किस बात का भारत रत्न दिया जाना चाहिए। बिहार में अपराधियों का राज कायम करने या बिहार की दुर्दशा के लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाए। बिहार में 1990 से लेकर 2005 का बिहार याद कीजिए क्या था। बिहार में ना तो सड़क थी, ना तो बिहार में बिजली थी और ना ही बिहार में कानून व्यवस्था का राज था। बिहार का बजट 25 हजार से 28 हजार करोड़ होता था। आज नीतीश कुमार के राज में बिहार का बजट 70 हजार करोड़ रुपए का सालाना बजट है। लालू के राज में बिहार में सिर्फ घोटाला हुआ करता था। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, सलेट घोटाला, ब्लैकबोर्ड घोटाला और कौन-कौन से घोटाले ना हुआ करते थे। इन्हीं सब बातों पर तेजस्वी अपने पिता के लिए भारत रत्न खोज रहे हैं।

भारत रत्न की एक अपनी अलग गरिमा है – दिलीप जायसवाल

वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और राजद के ऊपर हमला करने के मिले मौके को भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती। इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वह दिन में सपना देखते हैं और उल्टी सीधी बातें क्या करते हैं। भारत रत्न की एक अपनी अलग गरिमा है। आपको खुद सबसे पहले यह सोचना चाहिए की क्या सजायाफता आदमी को भारत रत्न मिल सकता है क्या। अगर आप खुद अपने आप से यह सवाल करेंगे तो आपको लगेगा कि किसी और से यह सवाल नहीं करना चाहिए।

तेजस्वी यदि परिपक्व पॉलिटिशियन होते यह बात नहीं कहते – कृष्णनंदन पासवान

मामला अभी यही नहीं थमा भाजपा कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने लालू प्रसाद यादव के भारत रत्न दिए जाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर बड़ा तंज कसा है। कृष्ण नंदन ने कहा कि तेजस्वी यादव यदि परिपक्व पॉलिटिशियन होते यह बात नहीं कहते। लालू यादव दुनिया का सबसे बड़ा घोटालेबाज आदमी है। उनके घोटाले में ऐसा दृश्य आया था, जानवरों को स्कुटर से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया गया था। बिहार के खजाना को बुरी तरह से लूट लिया गया था। बिहार में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। बिहार में अपहरण का उद्योग चरम पर था। ऐसे व्यक्ति के लिए भारत रत्न मांगना अधिकार की बात है।

यह भी देखें :

BJP वाले कर्पूरी, अंबेडकर जैसे कई महापुरुषों को गाली देने का करते हैं काम – तेजस्वी

तेजस्वी प्रसाद यादव यहीं नहीं रुके। लगातार एनडीए की तरफ से हो रहे हमलो का जवाब देते हुए एक बार फिर से लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग कर दी। अपनी मां और बिहार की पूर्व महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से निकलते समय पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब कर्पूरी ठाकुर जीवित थे तब यह लोग गाली देते थे। भीमराव अंबेडकर को इन लोगों ने गाली देने का काम किया। अंबेडकर के निधन के कितने साल बाद भारत रत्न मिला।‌ कर्पूरी के निधन के कितने साल बाद उन्हें भारत रत्न मिला। जो भी महापुरुष रहे हैं उनकी कुर्बानी कह रही है कि उनकी इस समाज में क्या अहम योगदान रहा है।‌ वह बाद में पता चलता है उस समय जो भी पक्ष-विपक्ष में रहेगा उससे हम लोग लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न की मांग को लेकर तेजस्वी यादव लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। क्या वाकई में बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता तेजस्वी यादव के इस बयान का समर्थन में राजद को भारी बहुमत से सत्ता में लाती है। फिर उनका यह दवा कि लालू यादव को भारत रत्न मिलना चाहिए सिर्फ दिन में सपने देखने जैसा साबित होता है।‌

यह भी पढ़े : राघोपुर के लिए निकले तेजस्वी, कहा- चुनाव आयोग से लोगों को उठता जा रहा है विश्वास

महीप राज की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...