Advertisment

राघोपुर के लिए निकले तेजस्वी, कहा- चुनाव आयोग से लोगों को उठता जा रहा है विश्वास

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने सरकारी आवास से राघोपुर के लिए निकले।‌ तेजस्वी ने राघोपुर जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।‌ जो चुनाव आयोग की विश्वशनीयता है, दिन प्रतिदिन हर चुनाव के बाद होती जा रही है।‌ आप सभी लोगों को पता है कि जो भी प्वाइंटर्स या क्वेरी विपक्ष की होती है उसका हल चुनाव आयोग नहीं कर पता है।‌ इस समय चुनाव आयोग की जो भूमिका है वह बीजेपी के चीयर लीडर की तरह है।‌ उसी चीयर लीडर की तरह काम भी कर रहा है।‌ यह लोकतंत्र के लिए कैंसर बनता जा रहा है।‌

BJP वाले गलत मानसिकता के लोग हैं – तेजस्वी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तुलना कर्पूरी ठाकुर से करना बेकार है। भारत रत्न किस बात के लिए दिया जाए क्या उन्हें जंगलराज के लिए दिया जाए।‌ जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की तो यही मानसिकता है, जब कर्पूरी ठाकुर जीवित थे तो यह लोग गाली देते थे। अंबेडकर को इन लोगों ने गाली देने का काम किया। उनको अभी नहीं बुझाएगा जो भी महापुरुष हैं। अंबेडकर के निधन के कितने साल बाद भारत रत्न मिला।‌ कर्पूरी के निधन के कितने साल बाद उन्हें भारत रत्न मिला। जो भी महापुरुष रहे हैं उनकी कुर्बानी कह रही है कि उनकी इस समाज में क्या अहम योगदान रहा है।‌ वह बाद में पता चलता है। उस समय जो भी पक्ष-विपक्ष में रहेगा उसे हमलोग लालू के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे।

यह भी देखें :

बिहार में आए दिन अपराध बढ़ रहा है, सरकार पूरी तरह से नाकाम है – विपक्ष के नेता

पटना के एक मकान में पांच की संख्या में अपराधी लगातार फायरिंग कर रहे हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। हम तो लगातार बोल रहे हैं कि ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब 200 राउंड से कम गोलियां नहीं चलती हो।‌ साथ ही साथ पटना में कई जगह अपहरण की भी घटनाएं सामने आई है। हिरासत में लोगों की पिटाई हुआ करती है और मोतें होती हैं, उसका कोई जवाब भी नहीं दे पाता।‌ एक क्रिमिनल डिसऑर्डर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री तो अचेत हैं उनको इन सभी मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। जितना लिख करके अधिकारी देगा उतना ही देखते हैं। बाकी सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़े : सांसद मनोज झा ने कहा- तेजस्वी की यात्रा के दौरान पता चला है बिहार में बढ़ी है और गरीबी

महीप राज की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...