21 दिसंबर को जेपीएससी का निकलेगा शव यात्रा, मुख्यमंत्री के बयान पर अभ्यर्थियों ने कही बड़ी बात

सेंट्रल लाइब्रेरी से मुक्तिधाम तक निकलेगी यात्रा

रांची : 21 दिसंबर को जेपीएससी का शव यात्रा जेपीएससी अभ्यर्थी निकालेंगे. यह यात्रा सेंट्रल लाइब्रेरी से मुक्तिधाम तक निकलेगी. उसके बाद मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया जायेगा. उक्त बातें झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्षक देवेंद्र नाथ महतो ने कही. बता दें कि सातवीं से दसवीं जेपीएससी पीटी परीक्षाफल रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) के आंदोलन का आज 49वां दिन है.

रविवार को जेएसएसयू ने राजभवन के समक्ष मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 12वें महाधिवेशन में झामुमो झारखंडी खतियान धारी आदिवासी मूलवासी को बाहरी कहा है. जबकि आबुआ राज स्थापित इन्हीं झारखंड के वासियों ने किया था. अब सत्ता में बैठकर यही झामुमो की सरकार झारखंडी आदिवासी मूलवासी खतियान धारी को बाहरी कह रही है.

उन्होंने कहा कि जेपीएससी में गड़बड़ी हुई है, इस बात का जेपीएससी सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है. बिना कॉपी जांच किए सेटिंग से पास कर दिया था, जिसे आंदोलन के बाद बाहर किया गया. ये गड़बड़ी तो सिर्फ नमूना मात्र है. अब झारखंड के छात्रों के न्याय को देखते हुए जांच और सबूत का बात ना करते हुए अब सीधे परीक्षाफल को रद्द किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर जेपीएससी सही है तो परीक्षाफल के 49 दिन बीतने के बावजूद पब्लिक डोमेन में ओएमआर अपलोड क्यों नहीं किया गया है. अगर सरकार सही है तो फिर जेपीएससी पर जांच कराकर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. सरकार जेपीएससी पर कार्रवाई करने के बजाय जाति, धर्म, बाहरी भीतरी का कार्ड खेल रही है. दो वर्षाें तक एक स्थानीय नीति नहीं बना सके और बाहरी भीतरी जाति धर्म का कार्ड खेल रहें हैं. आज जेपीएससी आंदोलनकारी झारखंड का पहचान अपना खतियान दिखा रहें है. सरकार अपना अधिकारी कर्मचारी से जांच कराएं और ये भी जांच कराकर बताएं कि वर्तमान सरकार में बनाया गया जेपीएसएससी के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य कहां के रहने वाले हैं? और सभी का झारखंडी का पहचान खतियान भी सार्वजनिक किया जाय. मौके यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, महासचिव मनोज यादव सहित कई लोग शामिल रहे.

रिपोर्ट: शाहनवाज

आयोग के निर्णय से जेपीएससी अभ्यर्थियों में खुशी की लहर, कहा- कोर्ट से था न्याय का भरोसा

सिर्फ आमरण अनशन तोड़ा है, जेपीएससी के खिलाफ लड़ाई नहीं छोड़ी-गुलाम रसूल, देखिये अब कैसे होगी लड़ाई

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...