जेपीएससी अभ्यर्थियों के साथ टी 20 मैच खेला जा रहा- देवेंद्र नाथ महतो

Ranchi- झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन के 46 वें दिन जेएसएसयू अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और महासचिव मनोज यादव ने कहा है  कि जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने जेपीएससी को जेएससीए का टी-20 मैच का अखाड़ा बना दिया है. जेपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था से ओएमआर गुम हो जाना और आंदोलन के 46 दिन के बाद भी मुख्यमंत्री का मौनव्रत धारण किए रहना झारखंड का दुर्भाग्य है.

जिस प्रकार क्रिकेट में कौन सी टीम की कब जीत हो जाए कहा नहीं जा सकता, ठीक उसी प्रकार जेपीएससी कब किस छात्र का चयन ले, किसी को कुछ नहीं मालूम.

इस मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों और अभिभावक से भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की. समाज सेवी शशांक राज, कमलेश राम, सिद्धांत राम, राजीव जायसवाल के अलावा अन्य समाजसेवियों ने भी इस आन्दोलन को अपना समर्थन दिया.

इधर नया मोड़, बोकारो में जेपीएससी अभ्यर्थियों और झारखंड यूथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक इरफान अंसारी के बयान के विरोध में शांति पूर्ण प्रदर्शन किया. दरअसल विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि जेपीएससी  ने बहुत ही साफ सुधरी परीक्षा ली है.  इसके कारण भापजा के पेट में दर्द हो रहा है.

IND vs WI: सांस थामने वाले मैच में भारत की 3 रन से जीत

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...