रांचीः जेपीएससी अभ्यर्थियों का धरना – झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती के
अवसर पर बापू वाटिका के समक्ष जेपीएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी रहा.
मौके पर अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाये. बता दें कि जेपीएससी रिजल्ट के आने के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार आन्दोलनरत है. उनकी मांग जेपीएससी पीटी रिजल्ट को रद्द कर फिर से प्रकाशन की है.
बता दें कि पीटी रिजल्ट में सीरीज से अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास किया है. उसमें भी ज्यादा कर एक ही कमरे के है. अपने प्रकाशन के साथ ही पीटी रिजल्ट विवादों में है. विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा इसको रद्द किये जाने की मांग की जा चुकी है. झारखंड की सत्ता में भागीदार कांग्रेस भी जेपीएससी से इसकी जांच की मांग कर चुकी है.
जेपीएससी अभ्यर्थियों का धरना
अभ्यर्थियों का कहना है कि झारखंड की स्थापना काल से ही जेपीएससी और विवाद का चोली दामन का संबंध रहा है. अब तक एक भी रिजल्ट का प्रकाशन बगैर विवाद के नहीं हो सका. अब तो आम जन भी इसे झारखंड झझंट आयोग कहने लगे है.

















