दिल्ली CM पद की शपथ आज लेंगी रेखा गुप्ता, PM सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

दिल्ली : पूर्व विदेश मंत्री व वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज से टूटे सिलसिले को जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री का तोहफा दिया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजा गया है। निमंत्रण पत्र के मुताबिक, शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में आज दोपहर 12 बजे होगा, जहां रेखा गुप्ता दिल्ली के नई सीएम पद की शपथ लेंगी।

शपथ ग्रहण में VVIP

शपथ ग्रहण समारोह में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में वीवीआईपी का जमवाड़ा लगने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित एनडीए के कई बड़े नेता व कई राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा कई बॉलीवुड के अभिनेता, बड़े कारोबारी और कई धर्मगुरु इस खास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Delhi BJP 22Scope News

यह भी देखें :

CM रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री आज लेंगे शपथ

दिल्ली में आज से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आगाज होने जा रहा है। एक दिन पहले ही बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया था। दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं। मंत्रियों की लिस्ट में मुख्यमंत्री की रेस में शामिल रहे प्रवेश वर्मा और आशीष सूद के साथ ही मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह और रविंद्र राज के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CM, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav: पटना में लालू परिवार से...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav, पटना: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर तेज प्रताप यादव के साथ नजर आईं। इस बार उनकी...