NEET UG 2025: आवेदन प्रक्रिया जारी, झारखंड में 563 सरकारी MBBS सीटें, परीक्षा 4 मई को

रांची: NTA UG द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BHMS समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा 4 मई को आयोजित होगी।

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि: 1 मई 2025
  • परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि: 14 जून 2025
  • परीक्षा का मोड: पेन-पेपर आधारित
  • परीक्षा की अवधि: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (3 घंटे)
  • परीक्षा की भाषाएं: कुल 13 भाषाओं में आयोजित होगी
  • परीक्षा केंद्र: देशभर में 566 शहरों, झारखंड के 22 जिलों में परीक्षा केंद्र

झारखंड में MBBS की सरकारी सीटें:

झारखंड के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 563 MBBS सीटें स्टेट कोटा के तहत उपलब्ध हैं:

  • रिम्स, रांची – 148 सीटें
  • फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका – 83 सीटें
  • शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग – 83 सीटें
  • मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू – 83 सीटें
  • एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर – 83 सीटें
  • शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद – 83 सीटें

परीक्षा शुल्क:

  • जनरल कैटेगरी: ₹1700
  • जनरल ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: ₹1600
  • SC/ST/PWD/थर्ड जेंडर: ₹1000

अब तक 6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 25 लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना जताई गई है। झारखंड के 22 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गिरिडीह, रामगढ़, पलामू, साहिबगंज आदि शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...