UGC NET Result: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, ऐसे देखे स्कोर कार्ड

UGC NET Result: UGC NET की परीक्षा देकर रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। एनटीए ने यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते है। यह परीक्षा इस साल अगस्त-सितंबर में आयोजित हुई थी।

नीट प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के बाद यूजीसी नेट की जून में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में पुन: परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) प्रारूप में 21 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनटीए ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के माध्यम से परिणाम की घोषणा के संबंध में सुबह अपडेट साझा किया था कि 18 अक्टूबर को यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in से अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Result जारी

यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन घोषित किया गया। उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक हैं:

  • यूजीसी नेट आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • कैप्चा/सुरक्षा कोड

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...