सीबीएसई 2026 से लागू करेगा दो बार बोर्ड परीक्षा प्रणाली, वैश्विक पाठ्यक्रम भी होगा तैयार

रांची: सीबीएसई (CBSE) ने वर्ष 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की घोषणा की है। इसके तहत छात्रों को दो बार परीक्षा देने और सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाए रखने का विकल्प मिलेगा। यह बदलाव परीक्षा के दबाव को कम करने और छात्रों के प्रदर्शन में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • 2026 से साल में दो बार 10वीं बोर्ड परीक्षा

  • विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ स्कोर रखने का विकल्प

  • CBSE से संबद्ध 260 विदेशी स्कूलों के लिए वैश्विक पाठ्यक्रम तैयार होगा

  • ग्लोबल पाठ्यक्रम में भारतीय विषयों को भी शामिल किया जाएगा

इस निर्णय को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया, जिसमें CBSE, NCERT, KVS और NVS के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 2026-27 से CBSE के अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के लिए एक नया वैश्विक पाठ्यक्रम भी लागू किया जाएगा, जिसमें वैश्विक और भारतीय विषयों का समावेश होगा।

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...