दिल्ली में सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में सत्ता संभालते ही एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता। दिल्ली में बीते गुरूवार को सत्ता संभालते ही CM रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा के चुनावी वादों और जनता के बीच पीएम मोदी की गारंटी वाली बातों को क्रियान्वयन की जिम्मेदारी के क्रम में CM रेखा गुप्ता की एकशन मोड वाली क्रियाशीलता की चर्चा भी शुरू हो गई है।

यह सिर्फ बातों में नहीं बल्कि तत्काल कामकाज के स्तर में बदलाव के साथ देखा और महसूस किया जाने लगा है। दिल्ली वालों को बदले सत्ता की बयार में आ रही क्रियाशीलता वाली नई सोंधी खुशबू खूब भा रही है।

भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

सुबह दिल्ली की जनता से मिलीं CM रेखा गुप्ता

CM रेखा गुप्ता की दिनचर्या अब तक के दिल्ली की सत्ता संभालने वालों से जरा जुदा है। इस पर भी मीडिया और जनता की नजर है। आज शुक्रवार की सुबह CM रेखा गुप्ता आमजन से मिलती-जुलती दिखीं।

इसी क्रम में शालीमार बाग स्थित CM रेखा गुप्ता के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए एकत्र हुए। लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए। CM  रेखा गुप्ता ने लोगों से बातचीत भी की।

उनसे बातचीत में CM  रेखा गुप्ता ने कहा कि –  ‘दिल्ली सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी गई, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक दिया था।’

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम का अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता।
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम का अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता।

CM ने पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया

सत्ता संभालने के अगले दिन शुक्रवार को दिल्ली की CM  रेखा गुप्ता ने जनता से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारियों को तलब किया है ताकि उन विभागों की जनसरोकार वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को वह अपने तरीके से द्रुत गति से अमलीजामा पहनाने का काम शुरू करवा सकें।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

यानि कि CM बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा ने दिल्ली में खराब सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, यमुना की सफाई तक अपने वादों पर काम करना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए दिल्ली की नई CM  रेखा गुप्ता ने कहा – ‘…कल कैबिनेट की बैठक में हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। यह योजना जल्द ही सार्वजनिक होगी।

…आज हमने कैबिनेट के साथ बैठक के लिए पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया है। हम सड़कों में गड्ढों के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे।’

एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता
एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

भगवामय माहौल में 27 साल बाद भाजपा ने संभाली दिल्ली की सत्ता

दिल्ली में एक दिन पहले बीते गुरूवार की दोपहर 27 साल बाद भाजपा की सरकार ने CM रेखा गुप्ता की अगुवाई में शपथ ग्रहण कर लिया। उसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा का रेखा गुप्ता सरकार का युग यानि कार्यकाल का विधिवत शुभारंभ हो गया। कुल मिलाकर माहौल भगवामय रहा था।

मंच पर मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, खुद प्रधानमंत्री की मौजूदगी और समर्थकों से भरा-पूरा मैदान। दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान भगवामय हो गया। भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे बरबस हवा में तैरते रहे। इस बीच राष्ट्रगान हुआ तो जनसैलाब में अप्रतीम अनुशासन देखा गया।

फिर उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना माइक पर आए और शुरू हो गया, शपथ ग्रहण का सिलसिला। परंपरा के अनुसार सबसे पहले CM पद की शपथ लेने रेखा गुप्ता ने माइक संभाला। शालीमार बाग से पहली विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के CM पद की शपथ ली।

फिर एक के बाद छह कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाया।

उनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ लिया। भाजपा विधायक रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...