PM Modi : ‘विकसित भारत’ के लिए काम कर रहा हर भारतीय…

डिजिटल डेस्क । PM Modi : ‘विकसित भारत’ के लिए काम कर रहा हर भारतीय…। दिल्ली में शुक्रवार को स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) के कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र Modi ने कहा कि – ‘…आज हर भारतीय 21वीं सदी के ‘विकसित भारत’ के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

…ऐसे में 140 करोड़ के देश में भी हर सेक्टर में, हर वर्टिकल में, जीवन के हर पहलू में हमें उत्तम से उत्तम लीडरशिप की जरूरत है। राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास बहुत जरूरी है।

…स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) की स्थापना ‘विकसित भारत’ की यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बहुत जल्द स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) का विशाल परिसर बनकर तैयार हो जाएगा।’

PM Modi : मजबूत लीडरशिप पैदा करना जरूरी

स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) के कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र Modi ने आगे कहा कि – ‘आने वाले समय में जब हम कूटनीति से टेक इनोवेशन तक एक नई लीडरशिप को आगे बढ़ाएंगे तो सारे सेक्टर्स में भारत का दबदबा  कई गुना बढ़ेगा।

पीएम नरेंद् मोदी
पीएम नरेंद् मोदी

… इसका मतलब है कि भारत का पूरा विजन और भविष्य एक मजबूत लीडरशिप पैदा करने पर निर्भर होगा, इसलिए हमें Global thinking और local upbringing के साथ आगे बढ़ना है।

…विभिन्न क्षेत्रों में वहां के नेताओं का विकास बहुत जरूरी है। फ्यूचर लीडर्स को बनाने के लिए भी उनके साथ काम करना और सही दिशा देना जरूरी है।’

पीएम मोदी
पीएम मोदी

PM Modi ने यूं समझाया अच्छे लीडरशिप की अहमियत…

PM Modi ने कहा कि फ्यूचर लीडर्स को बनाने के लिए भी उनके साथ काम करना और सही दिशा देना जरूरी है।  PM Modi ने गुजरात और महाराष्ट्र के अलग होने की बात सुनाते हुए गुजरात को लीडरशिप का बेहतरीन उदाहरण बताया।

PM Modiने कहा कि – ‘गुजरात जब अलग हुआ उसके पास कुछ नहीं था, लेकिन लीडरशिप ने सब काम कर दिया। जब गुजरात अलग हो रहा था, तब हम छोटे थे और सोच रहे थे कि गुजरात के पास ना कोयला, न पानी।

…केवल नमक के अलावा कुछ नहीं है, ऐसे में महाराष्ट्र से अलग होकर कैसे आगे बढ़ेगा ? इसके बावजूद अच्छी लीडरशिप ने गुजरात को बेहतर राज्य बना दिया।’

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...