‘महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप है विकसित भारत-जी राम जी’

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज विकसित भारत गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण यानी विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष कोई भी अच्छे कामों का विरोध करता है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कानून में पिछले रोजगार कानून की कमियों को दूर किया गया है। ‎बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प 2047 तक देश को विकसित बनाने का है। इसी के तहत गाँव को भी विकसित करना जरूरी है। जब गाँव विकसित होगा तभी देश और बिहार विकसित होगा।

‘नीतीश की सरकार गांव को विकसित करने के उद्देश्य से गांव में आधारभूत संरचनाओं के अलावा गांव के विकास के विस्तृत रूप से काम कर रही है’

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार गांव को विकसित करने के उद्देश्य से गांव में आधारभूत संरचनाओं के अलावा गांव के विकास के विस्तृत रूप से काम कर रही है। उन्होंने विकसित भारत-जी राम जी कानून में लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इसी तरह के कानून में 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान था, जबकि इस कानून में 125 दिनों की रोजगार की गारंटी है। इसके अलावा रोजगार नहीं मिलने पर अलग से भत्ता देने का भी प्रावधान है। मानदेय प्रत्येक सप्ताह भुगतान का प्रावधान है।

NDA Meeting 1 1 22Scope News

NDA की सोच हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान हो – संजय सरावगी

‎उन्होंने कहा कि एनडीए की सोच हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान हो। गरीब, जनजाति और पिछड़े वर्ग को रोजगार मिले, इसके लिए यह बिल लाया गया है। ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय मिशन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। यह पूरा बिल महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप है और राम राज्य की स्थापना के लिए है। ‎उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कानून में निश्चित रूप से गांव की चिंता की गई है। विस्तृत रूप से इस कानून में गांव के गरीबों, किसानों और गांव को विकसित करने के लिए लाया गया है। जबकि मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायतें बड़ी संख्या में मिलती थीं। मनरेगा एक तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहता था।

संजय सरावगी ने कहा- इस कानून में यह कोशिश की गई है कि इस योजना की राशि उपयोगी तरीके से खर्च हो

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि इस कानून में यह कोशिश की गई है कि इस योजना की राशि उपयोगी तरीके से खर्च हो। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में यह कानून उपयोगी साबित होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘विकसित भारत – जी राम जी’ योजना का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाना है, जहां ग्राम सभा (गांव की सभा) अपने विकास के काम खुद तय करेगी और उन्हें लागू करेगी। इससे गांव गरीबी मुक्त और आत्मनिर्भर बने और ग्रामीण रोजगार और विकास को बढ़ावा मिले। खासकर, जल संरक्षण, बुनियादी ढांचे और आजीविका के कामों पर ध्यान हो। इसका लक्ष्य गरीबी मुक्त, रोजगार युक्त, स्वावलंबी और स्वयं पूर्ण गांव बनाना है।

‘मुझे तो लगता है कि विपक्ष को भगवान श्रीराम के नाम से भी तकलीफ हो रही है’

‎उन्होंने विपक्ष को लेकर तंज कसते हुए कहा कि मुझे तो लगता है कि विपक्ष को भगवान श्रीराम के नाम से भी तकलीफ हो रही है। लेकिन यह कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाभप्रद है। गरीब किसानों, मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने और गांव में रोजगार सृजित करने की कोशिश है, जिसका हम सभी स्वागत करते हैं।

NDA Meeting 2 22Scope News

विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर जो दुष्प्रचार कर रहा है, वह पूरी तरह भ्रामक है – उमेश सिंह कुशवाहा

इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष विकसित भारत-जी राम जी कानून को लेकर जो दुष्प्रचार कर रहा है, वह पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि इस कानून से रोजगार बढ़ाया गया है। विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर मनरेगा कानून में बदलाव किया गया है। ‎उन्होंने कहा कि पहले जो प्रशासनिक व्यय छह प्रतिशत था, उसे बढ़ाकर इस कानून में नौ प्रतिशत कर दिया गया है। इससे कार्यान्वयन ढांचा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पहले जहां मनरेगा में मजदूरों को मजदूरी भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब इस कानून में साप्ताहिक मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया है। यह कानून मजदूरों के लिए और प्रभावी बनाया गया है, यह महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप बनाई गई है।

राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि जब हम लोग 100 भेजते हैं, तो 10 रुपए जमीन पर पहुंचता है – राजू तिवारी

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने विकसित भारत-जी राम जी कानून का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि जब हम लोग 100 रुपए भेजते हैं, तो 10 रुपए जमीन पर पहुंचता है। आज जब एनडीए की सरकार के दौर में लाभुक के खातों में सीधे राशि जा रही है। विपक्ष आज इस कानून को लेकर अनर्गल बात कर रही है। आज इस योजना से कई काम होंगे। गांव के विकास के लिए सरकार का यह सही कदम है।

NDA Meeting 22Scope News

कई बार रोजगार योजना के नाम बदले गए हैं – राजेश पांडेय

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने साफ लहजे में कहा कि कई बार रोजगार योजना के नाम बदले गए हैं। आज विपक्ष को इस योजना बदलने से चिंता नहीं है, उनका विरोध इस कानून में रामजी के नाम के शामिल होने से है। इस कानून में अब पक्के कार्य भी होंगे। निश्चित तौर पर इस कानून से लोगों को बहुत लाभ होगा। पहले की खामियों को दूर किया गया है।

विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है – सुभाष चंद्रवंशी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के महामंत्री सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। यह विरोध की नीति उनकी पुरानी है। मनरेगा की क्या स्थिति थी, वह सभी को मालूम था। आज सरकार रोजगार के अवसर को बढ़ा रही है और कानून को पारदर्शी बनाया गया है। चोरी, भ्रष्टाचार करने वालों को इस कानून से तकलीफ तो होगी ही। इस कानून से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।

यह भी पढ़े : रामकृपाल यादव ने कहा- 2047 तक विकसित भारत के लिए विकसित गांव बनाना मोदी सरकार का संकल्‍प…

Highlights

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img