मनोरंजन बने VIP आईटी सेल के प्रदेश सचिव, कहा ‘जनता चाह रही है बदलाव’

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के आईटी प्रकोष्ठ के मनोरंजन कुमार को आईटी सेल का प्रदेश सचिव बनाया गया है। मनोरंजन कुमार को आईटी सेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। आईटी सेल में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति की सूचना VIP के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर दी।

लोकसभा चुनाव में भी VIP के लिए किया था मेहनत

कार्यकर्ताओं ने बताया कि मनोरंजन कुमार पिछले एक वर्ष से पार्टी में थे और वे लगातार पार्टी की बेहतरी के लिए काम कर रहे थे। वे लोकसभा चुनाव के दौरान भी काफी एक्टिव थे और लगातार आईटी सेल के साथ मिल कर काम कर रहे थे।

आईटी सेल में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति के बाद मनोरंजन कुमार ने कहा कि VIP पार्टी ने जिस भरोसा के साथ जिम्मेदारी दी है पूरी कोशिश रहेगी कि उस विश्वास पर खड़ा उतरूं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी और गठबंधन स्तर पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। जो लोग हवाबाजी कर रहे हैं जनता उन्हें पहचान चुकी है। अब राज्य की जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BJP का अंतरकलह आ रहा सामने, राजद विधायक ने आर के सिंह के बयान पर कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...