JDU के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह और जदयू के प्रदेश सचिव तथा नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भी इस समारोह में वायु सेना के कई पूर्व अधिकारी भी शामिल हुए। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन का अभी से ही स्थिति डगमगा रही है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सिर्फ बालू, शराब और जमीन माफिया ही फल फूल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर माफिया और अपराध मुक्त बिहार चाहिए तो एक बार भाजपा को आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी अभियान गांव तक पहुंच रही है। मोदी सरकार की प्राथमिकता गांव का विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिहार में लाइए बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया से मुक्ति भाजपा की सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध मुक्त बिहार बनाने का कार्य करेगी। यह भाजपा की गारंटी है कि अपराधी या तो नेपाल में होगा या उसका पिंडदान गया में कर दिया जाएगा। उन्होंने राजद पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि अब तो लालू जी का पोता भी एडीएम रैंक के अधिकारी को पीट रहा है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं की उसे गिरफ्तार कर सके। उन्होंने कहा कि हद है कि अधिकारी भी लालू जी के गोपालगंज का रहने वाले हैं।

आज सदस्यता लेने वालों में जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कौशल कुमार सिंह और जदयू के प्रदेश सचिव तथा नीतीश कुमार के कार्यक्रम प्रभारी रहे पंकज राम के अलावा ग्रुप कैप्टन विश्वजीत कुमार, पीयूष कुमार भगत, बसावन सिंह कुशवाहा, रविंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पारितोष पारस, पियूष भदौरिया, नीरज सिंह, उत्तम कुमार, राजेश सिंह राजू, पूर्व वारंटी अधिकारी संजय कुमार और विजय कुमार प्रमुख हैं। चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 500 सालों से भगवान राम को भी ऐसे भागीरथ का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करे। इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी अब भगवान श्रीराम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मिलर स्कूल मैदान में कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर बुक कराई थी, लेकिन इसे भी नीतीश कुमार कब्जा करने में लगे हैं। जदयू ने 23 जनवरी को यह मैदान बुक करवा लिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के साथ जाने के बाद उनमें भी कब्जा की प्रवृत्ति आ गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में कर्पूरी जयंती मनाएगी। कर्पूरी सबके हैं।इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। भाजपा लोगों के उत्थान और कल्याण करने वाली पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते।

इधर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए बिहार में सही अर्थों में कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। इस मिलन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम और संजीव चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस मिलन समारोह का मंच संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...