दिल्ली में सचिवालय पहुंचा नया मंत्रिमंडल लेकिन नहीं लिया चार्ज

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में सचिवालय पहुंचा नया मंत्रिमंडल लेकिन नहीं लिया चार्ज। दिल्ली में नई सरकार ने शपथ ले ली है और नए CM से लेकर कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी शपथ ले ली।  शुक्रवार को नए CM से लेकर कैबिनेट के सभी मंत्रीगण आगे-पीछे सचिवालय पहुंचे। लेकिन उसके बाद भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

नए CM से लेकर कैबिनेट के किसी भी सदस्य मंत्री ने शुक्रवार को सचिवालय में अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसे लेकर नई सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया।

बताया जा रहा है कि मंत्रियों के कमरे में लगी तस्वीरों पर सवाल उठने के चलते नई सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग को तस्वीर हटाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रियों के कमरे में आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगी हुई है जिसे अपने आदर्श अनुरूप आम आदमी पार्टी ने किसी भी मंत्री ने आज इसी चलते सचिवालय पहुंचने के बाद भी चार्ज नहीं लिया। हालांकि अनौपचारिक तौर पर भी सभी अहम विभागीय बैठकें जरूर हुईं।

नई सरकार ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान

इसी बीच दिल्ली सचिवालय से मिली सूचना के मुताबिक, दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद नई कैबिनेट ने 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार किया है। CM रेखा गुप्ता की अगुवाई में एक्शन प्लान के अनुरूप कार्ययोजना को क्रियान्वित करने की रूपरेखा भी तय हुई।

इस एक्शन प्लान में यमुना की सफाई, पानी की समस्या का समाधान, परिवहन सुधार और महिला सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। आज शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक भी नए विभागीय मंत्रियों ने की है।

दिल्ली की नई  सरकार ने 24 फरवरी से विधानसभा का नया सत्र बुलाने का ऐलान करने के साथ अब यह भी स्पष्ट कर दिया है कि  उसकी ओर से विधानसभा के चार दिवसीय सत्र में CAG रिपोर्ट कब पेश की जाएगी।

CM रेखा गुप्ता की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ‘दिल्ली विधानसभा का पहले सत्र में 24 फरवरी से को नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उसी क्रम में बीते 5 साल से लंबित CAG (कैग) की 14 रिपोर्ट को भी तय समय पर पेश किया जाएगा।’

एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता
एक्शन में दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता

आतिशी के कार्यकाल के निजी स्टाफ को CM रेखा ने हटाया

दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा के लिए नई CM रेखा गुप्ता ताबड़तोड़ एक्शन मोड में हैं। वह अतीत की अपने संगठन की गलतियों या चूक से सबक लेते पुरानी सरकार की कमियों को अपने कार्यकाल में सही करने में जुट गई हैं।

इसी क्रम में एक्शन में लेते हुए CM रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सभी व्यक्तिगत स्टाफ को नौकरी से हटा दिया गया है। CM रेखा गुप्ता ने इसी एक्शन के क्रम में कई अहम कदम उठाए हैं।

CM रेखा गुप्ता ने पूर्व की सरकार की महत्वपूर्ण फैसलो तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया। इसी क्रम में  साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नियुक्त किया था, उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

कई सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कॉरपोरेशन में भेजा गया था। सप्ताह भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कंट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है।

हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया था। इसमें जितने भी नॉन ऑफिशियल स्टाफ है उनकी लिस्ट मांगी गई थी। केजरीवाल सरकार में अलग-अलग विभागों में कई तरह के नॉन ऑफिसियल स्टाफ की नियुक्ति हुई थी।

अपने दफ्तर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।
अपने दफ्तर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 से 27 फरवरी तक आहूत…

भाजपा ने बागडोर संभालने के साथ ही शुक्रवार को अहम घोषणा की। दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने 24 फरवरी से 27 फरवरी तक के लिए विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है। इस चार दिन के लिए विधानसभा सत्र में सभी विधायक शपथ तो लेंगे ही। लेकिन सबसे अहम जानकारी यह है कि CM रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि इसी पहले विधानसभा सत्र में ही सरकार द्वारा बीते 5 साल से लंबित CAG (कैग) की 14 रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा।

विधानसभा सत्र बुलाए जाने के साथ उसमें पेश होने वाले कैग रिपोर्ट की जानकारी साझा करते हुए शुक्रवार को दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही दिल्ली में बदलाव दिखेंगे।

…हम लोग काम करने के लिए आए हैं और काम करके रहेंगे। जो हमारा एजेंडा है, उसको पूरा करने के लिए एक भी दिन व्यर्थ नहीं गंवाएंगे। हमने जो जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

प्रेसवार्ता करतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
प्रेसवार्ता करतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

…हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है…। दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसले हुए हैं। दिल्ली की विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश करने की मंजूरी दी गई।

…पिछले 10 साल में दिल्ली ने आप सरकार का कुशासन देखा है। दिल्ली को कैसे बदहाल किया गया, यह देखा है, अब दिल्ली की जनता दिल्ली में काम देखेगी। यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए।

…AAP को (आम आदमी पार्टी को) हमें हर चीज बताने की ज़रूरत नहीं है। जब AAP का (आम आदमी पार्टी का) कार्यकाल था तो आपने किया।’

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...