Advertisment

विकास कार्य के कारण वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस तीन दिन रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस तीन दिन रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस दो दिन बदले हुए मार्ग से चलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस 24 व 27 फरवरी और एक मार्च को रद्द रहेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 26 व 28 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी

यात्रियों को रेलवे की ओर से सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे।

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...