Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

महाकुंभ में जाने के लिए पटना जंक्शन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, मगध एक्सप्रेस का नजारा देखें

पटना : प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए लगातार विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।‌ पूरे देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से लोग प्रयागराज जाने के लिए आतुर हैं। ऐसे में पटना जंक्शन पर भी लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में देखने को मिल रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में लगातार श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ बड़ी हुई है कि लोग चढ़ने वाली सीडीओ पर लटके हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ बोगी के अंदर का नजारा यह है कि लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर किसी तरह से कुंभ नहना जाना चाहते हैं। पटना जंक्शन से न्यूज 22स्कोप की टीम कुंभ जाने वाली ट्रेन की स्थिति जानने की कोशिश की और लोगों से बात किया।

पटना जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों की उमड़ी भीड़

पटना जंक्शन होते हुए नई दिल्ली को जाने वाली तमाम ट्रेनों में इस समय प्रयागराज में लगे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। केंद्र सरकार के द्वारा महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाने के बावजूद भी ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही है तमाम ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं है। ऐसे में प्रयागराज जाने वाले तमाम श्रद्धालु या तो गेट पर लटक कर जा रहे हैं या फिर फूड स्टेप यानी की ट्रेन में बनी सीडीओ पर बैठ कर जा रहे हैं। पटना रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मगध एक्सप्रेस पहुंची ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना जिले को दी 1404 करोड़ से अधिक की सौगात, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...