सुखदेव नगर में एक ही घर में तीसरी बार चोरी, पुलिस के हाथ खाली

रांची: शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रवि वर्मा के घर में तीसरी बार चोरी हो गई, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।

रवि वर्मा ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर का गेट काटकर अंदर प्रवेश किया और बाथरूम का मिक्चर नल व किचन में रखे फिनिशिंग का सामान लेकर फरार हो गए। लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। रवि वर्मा का कहना है कि तीन बार चोरी होने के बावजूद पुलिस एक भी चोर को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस खाली हाथ

शहर में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ है।

  • बरियातू के प्रह्लाद इंक्लेव में विरेंद्र कुमार के फ्लैट से चोर 25 लाख रुपये के जेवर और साढ़े सात लाख रुपये नकद ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
  • करतार हाइट्स, प्रह्लाद इंक्लेव में विवेक प्रसाद के फ्लैट से लाखों रुपये की चोरी हुई, लेकिन पुलिस जांच में कोई प्रगति नहीं हुई।
  • पीतांबरा रेसीडेंसी में अमित कुमार के फ्लैट से 12 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए।
  • खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में तीन फ्लैट में चोरी हुई। चोर सीसीटीवी में दिखे, लेकिन नकाब पहने होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
  • पुंदाग स्थित एक्लव अपार्टमेंट में चोरों ने चार फ्लैट के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों का मनोबल बढ़ रहा है और वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...